कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चिकन को धोकर साफ कर लें और उसे मेरिनेट के लिए उसमे दही, लहसुन पेस्ट, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट और सारे मसाले और नमक डालकर अच्छी तरह मिला ले और उसे ढक कर आधे घंटे या एक घंटे तक रख दे
- 2
सबसे पहले प्याज़ को स्लाइस में काट लेंगे और एक कड़ाई में तेल गरम करके उसमें प्याज़ को हल्का ब्राउन होने तक पकाए और उसे निकाल लेंगे और मेथी को पानी से धोकर उसी तेल में पका लेंगे और उसे भी निकाल लेंगे
- 3
अब उसी कड़ाई में थोड़ा ओर तेल डालकर उसमे मेरिनेट किया हुआ चिकन डाल कर मिला दे और उसमे 1 कप पानी डालकर उसे ढक कर पकने दे जब चिकन अच्छे से पक जाए तब उसमे प्याज़ डाल दे मिला दे और जितना आपको ग्रेवी चाहिए उस हिसाब से पानी डाले
- 4
अब चिकन मसाला डालकर मिला दे और उसमे भूनी हुई मेथी डाल दें और उसे अच्छे से मिला दे और उसमे एक उबाल आने तक पकाए और गैस बन्द कर ले
- 5
टेस्टी और स्पाइसी मेथी चिकन ग्रेवी बनकर तैयार है आप इसे रोटी चपाती या राइस के साथ गरम गरम सर्व करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (10)