दूध से बनी हुई खीर (Doodh se bani kheer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम चावल को धोकर साफ 15:20 मिनट के लिए भीगो देंगे
- 2
अब हम डेढ़ लीटर दूध को गैस पर गरम होने के लिए रखेंगे
- 3
जब दूध में उबाल आ जाए उसके बाद हम भीगे चावलों को दूध में डालेगे
- 4
दूध में चावल को हम धीमी आंच पर पकने देंगे जब चावल अच्छे से पक जाए उसके बाद हम चावल का एक दाना बाहर निकाल कर देखेंगे कि वह पका कि नहीं
- 5
जब चावल का दाना अच्छे से मसलने में आ जाए पक जाए तब हम उसमें शक्कर डालेंगे
- 6
अब चावल को हम दूध में अच्छे से घुलने देंगे और उसे अच्छे से गाढ़ा होने देंगे जब दूध गाढ़ा हो जाए शक्कर मिक्स हो जाए उसके बाद हम उस में ड्राई फ्रूट्स डालेंगे
- 7
अब हम बनी हुई खीर में ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालेंगे और कैसर भी डालेंगे दूध में मिक्स करके
- 8
अब यह हमारी गर्मागर्म मीठी मीठी खीर तैयार है इसे हम वॉउल मे निकालकर सर्व कर सकते हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14817010



















कमैंट्स