हलवा पूड़ी (Halwa Poori recipe in Hindi)

#st1
हलवा पूरी उत्तर प्रदेश का एक पारंपरिक और लोकप्रिय व्यंजन है.यह खुशी उल्लास उमंग और शुभ कार्य का परिचायक है. किसी भी खुशी के मौके पर हलवा पूरी बनाई जाती है . हलवा पूरी किचन की कम सामग्रियों में आसानी से बन जाने वाला मीठा व्यंजन है . इसे आप कभी भी बना कर खा सकते हैं .हलवे के साथ गरम गरम पूरियां खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती हैं. नवरात्रि में भी हलवा पूरी बनाई जाती है |

कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम हलवा बनाने की सभी सामग्री को निकाल ले. आप हलवे में केसर(दूध में घोलकर)भी डाल सकते हैं परंतु यहां मैंने हलवे में केसर डालने का इरादा बदल दिया.मेवो को काट लें |
- 2
अब कढ़ाई में 1 टी स्पून घी गर्म डालकर गर्म करें.मेवों को धीमी आंच पर एक से डेढ़ मिनट तक भून कर निकाल लें
- 3
उसी कढ़ाई में बिना घी डाले सूजी को ड्राई रोस्ट करें. धीमी आंच पर लगभग 5 मिनट तक भुनें |
- 4
एक पतीले में पानी को गर्म कर ले और उसमें चीनी डालकर पिघला लें.जब चीनी पिघल जाएं तो गैस बन्द कर दें|
दूसरी तरफ सूजी का रंग गुलाबी से हल्की ब्राउन होने लगा है. अब सूजी में तीन चम्मच घी डालकर लगभग 2 मिनट और भुन लें. टोटल सूजी को धीमी आंच पर भुनने में 7 से 8 मिनट लगता है. अब सूजी में मीठा गर्म वाला पानी धीरे से डाले. साथ ही इलायची पाउडर और बचा घी डालें |धीरे-धीरे सूजी से पानी सूखता जाएगा और हलवा गाढ़ा होकर तैयार हो जाएगा |
- 5
सूजी का गरमा गरम हलवा तैयार है.हलवे पर ड्राई फ्रूट से गार्निशिंग कीजिए|
- 6
1+1/2कप आटे में मोयन के लिए थोड़ा तेल डालें.थोड़ा- थोड़ा गुनगुना पानी डालकर आटे को गूंथ लें उसके बाद उस पर हल्का ऑयल लगाकर 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
तय समय के बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें और आटे से छोटी-छोटी लोई बना ले. चकला- बेलन की सहायता से पूरियों को बेल लें और मध्यम आंच पर पूड़ियों के दोनों साइड से गोल्डन होने तक तल कर प्लेट में निकाल लीजिए | - 7
हलवे को अब सर्विस प्लेट में निकालें और गरमा गरम पूरियों के साथ सर्व करें |
- 8
गर्म और स्वादिष्ट हलवे का पूरी के साथ लुत्फ उठाएं |
- 9
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (42)