वेज मोमोज (veg momos recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदा को किसी बर्तन में चलनी कर निकाल लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये. गुथे आटे को 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
तब तक सब्जी तैयार कर लेते हैं
- 2
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें, गरम तेल में अदरक, हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये, कटी हुई सब्जियाँ, कालीमिर्च, लाल मिर्च, सिरका, सोया सॉस, नमक और हरा धनिया मिला कर 2 मिनिट चमचे से चलाकर भून लीजिये. मोमोज में भरने के लिये सब्जी तैयार कर ले आप तो सबसे पहले प्याज़ और लहसुन को सब्जी डालने से पहले भूनें, इसके बाद सब्जी को डालकर भूनें
- 3
गूथे हुये आटे से छोटी छोटी गोल लोई बनायें (एक कप आटे से 20 -22 लोई बन जाती है), लोई को सूखे मैदा में लपेटे और गोल गोल 3 इंच व्यास की पूरी की तरह पतला बेल लें. बेली हुई पूरी में सब्जी भरे और चारों ओर से मोड़ डालते हुये बन्द करदें, या आप बेली हूइ पूरी में सब्जी भरकर गुझिया की तरह मोड़ डालते हुये भी बन्द कर सकते हैं.
- 4
सभी मोमोज इसी तरह तैयार कर लीजिये. अब मोमोज को भाप में पकाना है. इसके लिये या तो आपको मोमोज पकाने वाल बर्तन लेना पडे़गा, जिसमें चार या पाँच बर्तन एक के ऊपर एक लगे रहते हैं. नीचे का खाना थोड़ा बड़ा होता है जिसमें, पानी भरा जाता है, और ऊपर के तीन या चार बर्तन जिनमें जाली रह्ती है.
- 5
सबसे नीचे वाले बर्तन में एक तिहाई बर्तन पानी से भर गैस पर गरम करने के लिये रख दें. दूसरे बर्तन, तीसरे, चौथे बर्तन में मोमोज लगा कर रख दें. एक बर्तन में करीब 12-14 मोमोज आ जाते हैं. भाप से 10 मिनिट पकायें. सबसे नीचे वाले बर्तन के मोमोज पक गये हैं. दूसरे बर्तन को नीचे कर दें और इस बर्तन को सबसे ऊपर कर दें. 8 मिनिट बाद इसे भी ऊपर कर दे और तीसरे बर्तन के मोमोज को पानी वाले बर्तन के ऊपर रखें और 5-6 मिनिट भाप में मोमोज को शेक लें. हम समय इस लिये कम करते जा रहे हैं क्यों कि सभी बर्तन एक के ऊपर एक हैं,
- 6
वेज मोमोज (Momo) तैयार हैं. प्लेट में मोमोज (Vegetable Momos) निकाल लीजिये, लाल मिर्च की चटनी या फिर हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (2)