पोटैटो पिनट रायता (Potato penut raita recipe in hindi)

#ebook2021
#week1
#सलाद/रायता
#पोटेटोपिनटरायता
सलाद और रायता थीम के लिए मैने बनाया है अपनी पसंद का पोटैटो और पिनट रायता।ये रायता बहुत टेस्टी लगता है ।दही के साथ आलू और उसमे सिंगदाने का क्रंच इस रायते को और भी स्वादिष्ट बनता है।इस रायते को आप व्रत में भी खा सकते है।ये रेसिपी स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर है।आप को मेरी रेसिपी पसंद आए तो मुझे cooksnap ज़रूर करे।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें सिंगदान को फ्राई कर लें और निकाल कर अलग रख दें।अब उसी तेल में जीरा का बघार करे और उसमें उबला हुआ आलू छोटे टुकड़ों में काट कर डाल दे और साथ ही थोड़ा सा नमक डाल कर 3-4 मिनट भून लें।अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डाल कर अच्छी तरह से मिला लें और ठंडा करने रख दे।
- 2
अब एक छन्नी से दही को छान लें।ताकि दही एकदम स्मूथ हो जाए ।अब दही में स्वाद अनुसार नमक और शक्कर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।अब इस दही में आलू,तले हुए सिंगदाने और हरा धनिया डाल दे।
- 3
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और इस में भुना जीरा पाउडर, काला नमक,चाट मसाला, और लाल मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- 4
आलू और सिंगदाने का रायता तैयार है, इसे फ्रिज में ठंडा कर के खाए।इस रायते को आप व्रत में भी खा सकते हैं।मुझे ये रायता बहुत पसंद है,इसमें तली हुई सिंगदाने के कारण जो क्रंच आता है वो बहुत स्वादिष्ट लगता है।आप भी इस गर्मी में ये रायता बना कर देखे और यदि आपको पसंद आए तो मुझे कॉमेंट और कूकस्नैप ज़रूर करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (11)