चिली पनीर फ्रेंकी (रोल) (Chilli paneer frankie /roll recipe in Hindi)

आज मे जो रेसिपी आपके साथ शेअर कर रही हुं वो बहुत ही लाजवाब और स्वादिष्ट रोल है ।ये मेरा और मेरी फॅमिली का मनपसंद डिश है।
चिली पनीर फ्रेंकी (रोल) (Chilli paneer frankie /roll recipe in Hindi)
आज मे जो रेसिपी आपके साथ शेअर कर रही हुं वो बहुत ही लाजवाब और स्वादिष्ट रोल है ।ये मेरा और मेरी फॅमिली का मनपसंद डिश है।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े मिक्सिंग बाउल में मैदा ले । उसमें तेल और नमक डाले और इन सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं । फिर एक नरम डोह तैयार करने के लिए इसमें आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं और इसे कम से कम 5 मिनट तक गूंधें।उसके बाद डोह पर तेल लगाकर उसे एक नम कपड़े से ढक दें और इसे लगभग 30 से 40 मिनट के लिए रख दें।
- 2
- 3
2 डोह को लें और इसे 10 समान आकार की गेंदों में विभाजित करें। डोह की रोटी बनाकर एक तवे पर तेज आंच पर आधा पकाएं। उन्हें एक तरफ रखें।
- 4
6) अब एक बड़ी प्लेट में 4 चम्मच मैदा, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें और पनीर के टुकड़ों को डालकर अच्छी तरह से तब तक मिलाएं जब तक मैदा पनीर के टुकड़ों मे अच्छॆ से चिपक न जाए।अब मैदा लगे पनीर को मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक तलें।
- 5
- 6
4 उसके बाद एक पेन में रिफाइड डाले फिर कटे हुए प्याज़ को मुलायम होने तक भुने और उसमे कटी हुई शिमला मिर्च डालकर दोनों को एक साथ पकाएं। अब 1 पैकेट चिंग्स पनीर चिली मसाला को 1कप पानी के साथ मिलाएँ और पेन में डालें और चटनी के गाढ़ा होने तक पकाएँ।उसके बाद तले हुए पनीर के टुकड़ों को चटनी में डालकर उन्हें अच्छी तरह से मिलाएं और इसे एक तरफ रखें।
- 7
एक कटोरी में केचप और मेयोनेज़ मिलाएं ।अब आधी पकी हुए रोटी को लें ।प्रत्येक रोटी पर 1 टेबल स्पून केचप और मेयोनेज़ को फैलाऐ और उसके ऊपर चिली पनीर रखें और रोल बनाएं। रोल को ग्रिलर में डालें और ग्रिल करें जब तक रोल पर पूरी तरह से ग्रिल के निशान न दिखाई दें।
- 8
चिली पनीर फ्रेंकी (रोल)तैयार है। इसको केचप के साथ गर्मा गर्म परोसे और आनंद ले ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (2)