रेस्टोरेंट स्टाइल चिली मशरूम(Restaurant Style chilli Mushroom recipe in hindi)

रेस्टोरेंट स्टाइल चिली मशरूम(Restaurant Style chilli Mushroom recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मशरूम के ठंडल काट लीजिए और इसे कपडे़ से पौंछकर रख लीजिए। मैदा का घोल बना लीजिए। मैदा के घोल में थोडा़ सा नमक और थोडी़ सी काली मिर्च का पाउडर डाल दीजिए और अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- 2
कढा़ई में तेल डालकर गरम कीजिए। तेल गरम होने पर, तेल अच्छा गरम होने पर, मशरूम को मैदा के घोल में डुबो कर कढा़ई में तलने के लिए डाल दीजिए।मशरूम के हल्के से ब्राउन होने पर इन्हें निकाल लीजिए और सारे मशरूम इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिए।
- 3
टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिए। तेल के गरम होने पर इसमें ग्रीन कैप्सिकम, प्याज़ डालकर थोडा़ सा भूनें। अब कटी हुई हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालकर, मिलाइए और १ मिनिट के लिए ढककर के पका लीजिए। क्रन्ची कैप्सकम पक कर तैयार हैं।
- 4
कॉर्न फ्लोर में आधा कप पानी डालिए चिकना घोल बना लीजिए। पके हुए शिमला मिर्च में टमैटो सॉस, सोया सॉस, सिरका, नमक, चिल्ली फ्लेक्स और कॉर्न फ्लोर का घोल डाल कर सभी चिजों को अच्छे से मिक्स करते हुए २ मिनिट के लिए पकाएं। इसमें मशरूम डाल कर अच्छे मिक्स कर लीजिए और थोडा़ सा धनिया डाल कर मिला दीजिए।
चिल्ली मशरूम बनकर तैयार हैं, गैस बंद कर दीजिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स