टूटी फ्रूटी(Tutti frutti recipe in hindi)

#ebook2021
#week10
#No oil recipe
ये बहुत ही टेस्टी बनती है आप इसे केक के ऊपर भी सजा सकते है और बच्चो को तो टूटी फ्रूटी बहुत पसंद आती है आप भी जरूर बनाये
टूटी फ्रूटी(Tutti frutti recipe in hindi)
#ebook2021
#week10
#No oil recipe
ये बहुत ही टेस्टी बनती है आप इसे केक के ऊपर भी सजा सकते है और बच्चो को तो टूटी फ्रूटी बहुत पसंद आती है आप भी जरूर बनाये
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले तरबूज के छिलके को मोटा मोटा छील लें थोड़ा मोटा ही रखे ताकि पीस तैयार हो जाये और लाल तरबूज के हिस्से को हटा दे और हरा हिस्सा भी छील कर सभी पीस को छोटे छोटे पीस में काट ले
- 2
अब इन सब पीस को एक पैन में आधे गिलास पानी मे उबाल लें जब तक ये ट्रांसपेरेंट न हो जाये 10 मिनट में उबल जाता है अब इसे एक छन्नी से छान लें
- 3
अब एक पैन में 1कप पानी डाले उसमे 4चम्मचचीनी डालकर तरबूज के पीस को 5 मिनट के लिए उबाल लें ताकि अच्छे से चाशनी मिक्स हो जाये
अब उसे 2 भाग में बाट ले अब एक भाग में लाल रंग दूसरे भाग में पीला रंग मिलाये और 10 मिनट के लिए उसे इसी तरह रख दे - 4
अब उसको एक छन्नी में रख दे ताकि जितना भी चाशनी हो वो निकल जाए अब उसे पंखे के नीचे रख दे ताकि सब रसा सूख जाए अब उसे एक एयर टाइट डिब्बे में रख कर फ्रिज में रख दे 1 महीने तक खराब नही होती है
- 5
आप इसे केक के ऊपर सैंडविच के ऊपर पेस्टी के ऊपर भी सजा के सर्व कर सकते है।
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स