रेस्टोरेंट स्टाइल तड़का दाल खिचड़ी(restaurant style tadka daal khichdi recipe in hindi)

रेस्टोरेंट स्टाइल तड़का दाल खिचड़ी(restaurant style tadka daal khichdi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल पकाने की विधि -------
सबसे पहले तुवर दाल, मसुर दाल और चना दाल को 1/2 घंटे के लिए भिगो के रखे |प्रेशर कुकर में घी को मध्यम आंच पर गरम करे| अब उसमें जीरा और अदरक के लच्छे डालकर 10 सेकंड के लिए भूनें |
- 2
अब उसमें भिगोई हुई दाल के अंदर हल्दी पाउडर, नमक और 3 कप पानी डालकर मध्यम आंच पर 3-4 सीटी आने तक पकाये |
3-4 सिटी आ जाने के बाद गैस को बंद करे और कूकर को ठंडा होने के बाद खोलें |
- 3
दाल खिचड़ी पकाने की विधि :
एक कढ़ाई या पेन में घी को मध्यम आंच पर गरम करे | अब उसमें जीरा, हींग, अदरक और लहसुन पेस्ट, प्याज़ डालें और प्याज़ को हल्का सा सुनहरा होने तक पकाए|
जब प्याज़ पक जाये तब उसमें टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया-जीरा पाउडर डालें |
सारे मसाले को तब तक भुने जब तक टमाटर अच्छे से गल न जाये |
जब टमाटर और मसाले अच्छे से भून जाये तब उसमे उबली हुई दाल डालकर 2 मिनिट के लिए पकाये - 4
पकी हुई दाल मैं उबले हुए चावल डालें
अब उसमें आवश्यकता अनुसार पानी, नमक, नींबूका रसडालकर 7-8मिनिट तक पकाये और गैस को बंद करें । - 5
एक तड़का पेन मैं 2 चम्मच घी को मध्यम आंच पर गरम करे और गर्म तेल में जीरा, लहसुन, कड़ी पत्ता, लाल मिर्च डालें |
तड़का दाल पर डालें और हरे धनिये से गार्निश करें|
बेहद ही स्वादिष्ट और लाजवाब तैयार है | जिसे सलाद, अचार, दही, पापड़ और ठंडी ठंडी छाछ के साथ दोपहर या रात के भोजन मैं गरमा गरम सर्व कर सकते हो |
दाल खिचड़ी तड़का के साथ सलाद, अचार, दही, पापड़ और ठंडी ठंडी छाछ के साथ दोपहर या रात के भोजन मैं गरमा गरम सर्व करें |
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- इमली सोंठ की चटपटी चटनी(imli saunth ki chatpati chutney recipe in hindi)
- होममेड जलजीरा मसाला(homemade jaljeera masala recipe in hindi)
- टूटी फ्रूटी मैंगो केक (tuti fruiti mango cake recipe in Hindi
- आटा सूजी केक(aata suji cake recipe in hindi)
- पुदीना और नींबू शरबत(PUDINA AUR NEENBU SHARBAT RECIPE IN HINDI)



कमैंट्स