कच्चे आम का अचार(kachhe aam ka achar recipe in hindi)

अभी आम का सीजन चल रहा तो चिलिए बनाते हैं सालों साल चलने वाली आम का अचार #ebook2021
#week4
कच्चे आम का अचार(kachhe aam ka achar recipe in hindi)
अभी आम का सीजन चल रहा तो चिलिए बनाते हैं सालों साल चलने वाली आम का अचार #ebook2021
#week4
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आम को पानी में डुबाकर दो घंटे के लिए छोड़ दें फिर आम को कपड़े से पोछकर छोटी छोटी पीसेस कर लें और धूप में कपड़े पे फैला दें दिन भर धूप में रहने दें|
- 2
शाम को सारी आम के पीसेस को किसी बर्तन में रखें और उसमें नमक और हल्दी डालें फिर मिलाकर ढक के रात भर के लिए छोड़ दें सुबह आप देखेंगे कि आम हल्का पानी छोड़ दिया है फिर उसे धूप में दिनभर कपड़े में फैला दें|
- 3
हमें अधिक दिन अचार को रखने के लिए आम में जरा सा भी नमी नही रखनी है अब हम गैस पर एक पैन चढायें आंच कम । सारे मसाले को हल्का भूनना है फिर इसे मिक्सर में दरदरा पीस लें|
- 4
सारे मसाले आम में डालें उसी पैन में सरसों तेल डालें और अच्छा गरम होने दें फिर इसे ठंडा करें अब अचार में मसाले तेल हींग नमक हल्दी कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर सभी मिलायें|
- 5
अचार से बहुत ही अच्छी खुशबु आने लगेगी इसे शीशे के जार में भरें सरसों तेल इतना दें कि अचार डूब जाए तभी अचार सालों रहेगी और नमक भी थोड़ी तेज होनी चाहिए शीशे के जार के ऊपर मलमल के कपड़े बांध दें कम से कम दो चार दिन के लिए फिर जार का ढक्कन लगा दें|
- 6
पूरे एक सप्ताह अच्छी धूप में अचार रहने दें शाम में अचार का जार अंदर करें ध्यान रखें कि अचार में नमी नही आनी चाहिए बहुत ही अच्छे अचार बनकर तैयार होंगे|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- इमली सोंठ की चटपटी चटनी(imli saunth ki chatpati chutney recipe in hindi)
- होममेड जलजीरा मसाला(homemade jaljeera masala recipe in hindi)
- टूटी फ्रूटी मैंगो केक (tuti fruiti mango cake recipe in Hindi
- आटा सूजी केक(aata suji cake recipe in hindi)
- पुदीना और नींबू शरबत(PUDINA AUR NEENBU SHARBAT RECIPE IN HINDI)














कमैंट्स (2)