ड्राई चिल्ली पनीर (dry chilli paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पनीर और शिमला मिर्च को चित्र अनुसार मोटे टुकड़ों में काट लें। प्याज के भी मोटे टुकड़े करें।
- 2
आधी कटोरी पानी में कॉर्न फ्लोर को घोल लें। इसमें आधा चम्मच सोया सॉस और स्वादानुसार नमक डालें।
- 3
पनीर को इस घोल में लपेटते हुए हल्का सुनहरा तलें।
- 4
बचे हुए तेल में तेज आंच पर शिमला मिर्च और प्याज़ 2 मिनट भूनें ।
- 5
अब इसमें तला हुआ पनीर डालें।
- 6
सोया सॉस और टमाटर सॉस डालकर मिलाएं। बचा हुआ तैयार घोल और चिल्ली पनीर मसाला भी डाल दें। स्वादानुसार नमक डालें। अच्छे से मिलाएं। ड्राई चिली पनीर तैयार है।
- 7
गरमा -गरम ड्राई चिल्ली पनीर स्टार्टर या मेन कोर्स में सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15010118












कमैंट्स (16)