नानख़ताई (nankhatai recipe in Hindi)

नानख़ताई (nankhatai recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम देसी घी को एक बाउल में डालेंगे और उसमें पीसी हुई शक्कर डालकर मिलाएंगे
- 2
अब उसमें हम थोड़ा-थोड़ा मैदा बेसन और सूजी के मिश्रण को धीरे-धीरे डालकर मिक्स करेंगे और उसमें बेकिंग पाउडर और इलायची पाउडर डालेंगे
- 3
इसमें हम बादाम की कतरन भी डालेंगेअब हम इन सब को मिलाकर अच्छे से हाथ से मिक्स कर के उसका मिश्रण तैयार करेंगे
- 4
अब हम इस मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर उसे अपने हाथों की सहायता से गोल गोल करके उसे हम गोल बिस्कुट का आकार देंगे
- 5
अब हम उस बिस्कुट के ऊपर चाकू की सहायता से क्रॉस का निशान बनाएंगे और उसमें बादाम की कतरन से उस पर सजाएंगे
- 6
अब हम एक पोर्ट में घी लगाकर उसमें थोड़ी थोड़ी दूरी पर बिस्कुट रखेंगे
- 7
अब हम गेस चालू करेंगे और उस पर एक कुकर या भगोनी रखेंगे मोटे पेंदे वाली और उस पर हम नमक बिछाएंगे और उसे थोड़ा गर्म होने देंगे अब हम उस पर एक स्टैंड रखेंगे और उस पर बेक होने के लिए बिस्कुट की पोट रखेंगे
- 8
अब इसे हम ढककर 10 मिनट के लिए बेक होने देंगे
- 9
10 मिनट बाद हम उसे थाली हटाकर देखेंगे और वह नीचे से देखेगे कि वह ब्राउन होकर पक चुके होंगे और इसे हम भगोनी से बाहर निकाल कर ठंडा होने देंगे
- 10
ठंडा होने के बाद हम इसे चाकू की सहायता से एक प्लेट में निकाल कर रखेंगे और यह हमारी नानख़ताई तैयार है सर्व करने के लिए
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स