कुकीज (cookies recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम एक बड़ा बर्तन लेंगे उसके ऊपर एक छलनी रखेंगे फिर उसके अंदर हम एक कटोरी मैदा आधा कटोरी पिसी हुई चीनी दो चम्मच सूजी एक चम्मच मिल्क पाउडर और एक चुटकी नमक डाल देंगे और अब हम इन सबको अच्छे से छान लेंगे
- 2
इन सब को अच्छे से जाने के बाद हम इसके अंदर आधी कटोरी पिंगला हुआ बटर या देसी घी डालेंगे और इन सब को अच्छे से मिलाएंगे फिर इन्हें दो बराबर भागों में बांट लेंगे एक भाग में हम एक चम्मच कोको पाउडर डाल देंगे और इन दोनों मिश्रण को अलग अलग गूँथ लेंगे
- 3
दोनों मिश्रण तैयार होने के बाद अब हम गैस पर एक बड़ी सी कड़ाई रखेंगे उसके अंदर हमें कोई भी स्टैंड या एक कटोरी उल्टी रखना है फिर कढ़ाई का ढक्कन लगाकर इसे मध्यम आंच पर 10 मिनट के लिए गर्म होने देना है जब तक हमारी कढ़ाई गरम होगी तब तक हम सारी कुकीज बना लेंगे कुकीज का आकार आप अपने हिसाब से दे सकते हैं आप चाहे तो सफेद और भूरे मिश्रण की अलग-अलग कुकीज़ बना सकते हैं या इन दोनों को मिक्स करके भी अच्छी सी डिजाइन दे सकते हैं
- 4
अगर आपको मिश्रण थोड़ा सा भी कठोर लगे तो आप इसमें एक से दो चम्मच दूध डाल सकते हैं उसके बाद आप इनकी कुकीज बना सकते हैं
- 5
सारी कुकिंग बन जाने के बाद हम कढ़ाई का ढक्कन हटाएंगे और बहुत ही सावधानी से कुकीज की प्लेट कढ़ाई के अंदर रखेंगे स्टैंड के ऊपर ध्यान रहे कि प्लेट के अंदर डायरेक्ट कुकीज़ नहीं रखना है पहले प्लेट को अच्छे से घी से ग्रीस करना है प्लेट पर अच्छे से घी लगाने के बाद ही आप इसमें सारी कुकीज़ रखें उसके बाद इसे कड़ाई के अंदर रखकर इसके ऊपर एक प्लेट ढक दें और बिल्कुल कम आंच पर इसे 25 मिनट तक पकने दें 25 मिनट बाद आप ढक्कन हटा लें और प्लेट को सावधानीपूर्वक बाहर निकाल ले
- 6
अब कुकीज़ को अच्छे से ठंडा होने दें ठंडा होने के बाद ही कुकीज़ को खाएं आपकी कुकीज खाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (2)