रसगुल्ला (rasgulla recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 2 लीटर दूध को उबाल लें।
- 2
दूध में उबाल आने के बाद इसमें 2 टेबल स्पून नींबू का रस डाल कर अच्छे से चला दीजिये ।
- 3
धीमी आंच पर दूध के फटने तक चलाएं।
- 4
एक बार पानी पूरी तरह से अलग हो जाए तो इसे और उबालें नहीं।
- 5
छैना को कपड़े की सहायता से छान दीजिये । पानी को पूरी तरह से निचोड़ लें।
- 6
नींबू के रस का खट्टापन दूर करने के लिए छैना को ताजे पानी से धो ले ।
- 7
पानी को पूरी तरह से निचोड़ लें। अधिक निचोड़ें नहीं क्योंकि पनीर में नमी खत्म हो जाएगी।
- 8
1 घंटे के लिए लटका दें, पानी पूरी तरह से निकल जाए, और नमी बनी रहे।
- 9
1 घंटे बाद पनीर को 5 मिनिट के लिए अच्छे से मैश कर लीजिए.
- 10
पनीर को तब तक मिलाए जब तक कि पनीर चिकना न हो जाए।
- 11
पनीर की छोटी-छोटी लोई बनाकर एक तरफ रख दें। और सूखने से बचाने के लिए इसे ढककर रख दें।
- 12
एक बड़े बर्तन में 1 कप चीनी, 5 कप पानी और 3 इलायची लें। चीनी का चाशनी बना ले ।
- 13
बेले पनीर के लोही एक-एक करके उबलते हुए चाशनी में डालें।
- 14
इसे ढककर 10 मिनिट तक उबाल लीजिए जब तक रसगुल्ला दुगना साइज का न हो जाए.
- 15
अब साइज में सिकुड़ने से बचाने के लिए तुरंत बर्फ के ठंडे पानी में डालें।
- 16
पूरी तरह ठंडा होने के बाद, रसगुल्ला को एक कटोरे में निकाल लीजिये और बची हुई चाशनी डाल दीजिये.
- 17
रसगुल्ला को ठंडा करके या ऐसे ही खाइये और परोसिये.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स