रेस्टोरेंट जैसी मटर पनीर की सब्जी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले इसकी ग्रेवी बनाएंगे.- इसके लिए एक पैन में 2 चम्मच तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें.- इसमें प्याज़ डालकर 1-2 मिनट तक चलाते हुए भूने. प्याज को हल्का ट्रंस्पैरेंट होने तक पकाना है.- फिर इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर तक पकाएं.- इसके बाद हरी मिर्च, टमाटर और एक चम्मच नमक डालकर पैन को 2-3 मिनट तक ढक दें. - आंच बंद कर दें और प्याज, टमाटर के मिश्रण को ठंडा करने के बाद पीस लें.- प्यूरी तैयार है.
- 2
अब बनाएंगे मटर पनीर. इसके के लिए कड़ाही में 2 बड़ा चम्मच तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें.- इसमें जीरा डालकर तड़काएं. इसके बाद तेल में लाल मिर्च पाउडर डालें और तुरंत बाद तैयार ग्रेवी डाल दें. ऐसा करने से ग्रेवी का रंग लाल आएगा.- प्यूरी डालने के बाद इसे अच्छी तरह तेल में मिला लें
- 3
इसके बाद प्यूरी में धनिया पाउडर और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिला लें.- मसाले मिलाने के बाद ढककर 2-3 मिनट तक ग्रेवी को पकाएं.- बीच में एक बार चला लें.- ढक्कन हटाकर ग्रेवी को तब तक पकाएं जब तक ग्रेवी आधी न हो जाए और इसका रंग न बदल जाए. इस बाद का ध्यान रखें कि ग्रेवी को चलाते रहना है. आंच भी तेज रखें.- जब ग्रेवी तेल छोड़ दे तो इसमें पनीर और हरी मटर डालकर अच्छी तरह मिला लें.- अगर ताजी मटर डाल रहे हैं तो इसे उबाल लें.- पनीर और हरी मटर के बाद इसमें एक कप पानी डालें और अच्छी तरह मिला लें
- 4
5 मिनट तक पकाने के बाद कड़ाही को ढक दें.- 2-3 मिनट और पकाने के बाद ढक्कन हटार इसमें गरम मसाला व धनियापत्ती डालकर मिलाएं.-1-2 मिनट तक ढककर पकाएं और आंच बंद कर दें.- तैयार है रेस्टोरेंट स्टाइल वाली मटर पनीर.- नान, रोटी या चावल के साथ मटर पनीर का लुत्फ लें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स