हैदराबादी लगन का मुर्ग (hyderabadi lagan ka murg recipe in Hindi)

#box #a
#Nv
आज हैदराबादी स्टाइल में चिकन बनाया "हैदराबादी लगन का मुर्ग" इसे काजू बादाम खसखस ओर अन्य मसालों के साथ मेरिनेट कर के बनाया, केसर का फ्लेवर के साथ इसे दम पर पकाया जो स्वाद में बहुत लजीज है इसे रुमाली रोटी ओर बटर नान के साथ सर्व करे ओर इस का आनंद ले मेरे यहा तो सब को ये डिश बहुत पसंद आती है आप भी ट्राय करे

कुकिंग निर्देश
- 1
दूध में केसर डाल कर अलग रख दे
- 2
अब सारे खड़े मसलो को मिक्सर में पीस कर उसका पाउडर बना ले ओर अलग रख दे
- 3
अब चिकन को अच्छी तरह धो ले
- 4
अब एक बड़े बाउल में चिकन के पीस डाले फिर इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट नींबू का रस,लालमिर्च पाउडर,हल्दी पाउडर,धनिया पाउडर, कालीमिर्च पाउडर, नमक ओर खड़े मासाले का पाउडर बनाया था वो 2 चम्मच पाउडर डाले ओर केसर वाला दूध डाल के चिकन को अच्छे से मिक्स करे ओर 20-25 मिनीट के लिए अलग रख दे
- 5
अब एक पेन में काजू बादाम ओर खसखस डाल कर हल्का भुने फिर थोड़ा पानी डाल कर मिक्सर में पीस कर इसका पेस्ट बनाले ओर अलग रख दे
- 6
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करे ओर स्लाइस किये प्याज़ सुनहरी होने तक तल के फिर प्लेट में निकाल ले ओर हल्का ठंडा होने पर 1 कप दही डाल कर मिक्सर में पीस कर इसका भी पेस्ट बना कर रख ले
अब जो चिकन मेरिनेट होने रखा था उसमे प्याज़ ओर दही का पेस्ट ओर काजू बादाम खसखस का पेस्ट डाले ओर अच्छे से मिक्स करे ओर ढक कर एक बार ओर आधे से पौने घंटे के लिए मेरिनेट होने रख दे - 7
अब एक पेन या कढ़ाई में 1/2 कप तेल डाले ओर तेजपत्ता ओर कटी हरीमिर्च डाले ओर फिर मेरीनेट किया हुआ चिकन डाले ओर मीडियम आँच पर चिकन को पकने दे बीच बीच में चिकन को हिलाते रहे ओर तब तक पकाए जब तक चिकन अच्छी तरह पक ना जाए चिकन के पक जाने में लगभग 35 से 40 मिनीट लगेंगे
- 8
लीजिये चिकन अब अच्छी तरह पक चुका है गैस बंद कर दे ओर सर्विंग बाउल में चिकन निकाल ले
- 9
कटे हरेधनिये ओर मिर्च से गार्निश करे ओर रुमाली रोटी या चपाती के साथ गर्म सर्व करे
- 10
मेने यहाँ देसी चिकन लिया है अगर आप ब्रायलर चिकन ले रहे है तो 20-25मिनीट लगेंगे चिकन पकने में)
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)