स्वादिष्ट और शुद्ध रसमलाई (Rasmalai recipe in Hindi)

दोस्तों,रसमलाई अक्सर सभी पसन्द करते हैं।इसबार थोड़ा मेहनत कर घर पर ही बनाएं अनोखे अंदाज में शुद्ध और स्वादिष्ट रसमलाई।
स्वादिष्ट और शुद्ध रसमलाई (Rasmalai recipe in Hindi)
दोस्तों,रसमलाई अक्सर सभी पसन्द करते हैं।इसबार थोड़ा मेहनत कर घर पर ही बनाएं अनोखे अंदाज में शुद्ध और स्वादिष्ट रसमलाई।
कुकिंग निर्देश
- 1
दूध को गर्म कर सिरका डालकर फाड़ लें,छानकर एकबार धो लें ताकि खट्टापन न रहे।फिर एक कपड़े में छैना को आधा घण्टा के लिए लटका दें।आधा घण्टा बाद हथेली से मसलकर सॉफ्ट करें और छोटा-छोटा बॉल बना लें।
- 2
एक भारी तले की बर्तन में 2 गिलास पानी और 1 कप चीनी डालकर चाशनी बनाएं।खौलते चाशनी में तैयार बॉल डालकर 20 मिनट पकाएं।
- 3
भारी तले की कढाई में 1 किलो दूध डालकर 300 ग्राम होने तक पकाएं।फिर 4 चम्मच चीनी,केसर के धागे,औरइलायची डालकर 5 मिनट और पकाएं।
- 4
अब चाशनी से रसगुल्ले बॉल को दबाकर निकालें और तैयार राबड़ी में डालकर 2 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें।
- 5
केसर के धागे और कटे ड्राई फ्रूट्स से सजाकर गर्मागर्म या फ्रिज में कुछ देर रखकर ठंडा होने पर परोसें।
- 6
बहुत ही स्वादिष्ट और शुद्ध रसमलाई बनकर तैयार है।इसके अनोखे स्वाद का आनंद उठाएं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (2)