बेसन ढोकला(besan dhokla recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
1 बर्तन में बेसन छान ले, इसमें थोड़ा थोड़ा। पानी डालते हुए ना ज़्यादा पतला ना ज़्यादा गाड़ा घोल बना ले
पेस्ट में ग़ुठलिया नहीं पड़नी चाहिए इस बात का धयान रखे - 2
इसमें नींबूका रस,नमक ओर दही डालकर अच्छी तरह मिला ले ।इस मिसरन को 1-2घंटे के लिए ढककर रख दे ताकि ये अच्छे से फूल जाए ।तय समय बाद इसमें हरिमिर्च ओर अदरक का पेस्ट मिला कर अच्छे से फेट ले ।
- 3
इसके बाद ढोकला पक़ाने वाले बर्तन में तेल लगाकर चिकना कर ले । कूकर में 2-3 कप पानी डालकर गर्म होने दे ।फिर बेसन के गाढ़े घोल में ईनो डालकर फ़ेट ले ।अब मिसरन को तेल लगे बर्तन में डालकर कूकर में रखे ओर ढक्कन बंद कर दे ।ओर याद रखना कूकर की सीटी नहीं लगानी है
- 4
मीडियम आच पर 20-25 मिनट तक भाप में पकाने के बाद कूकर का प्रेसर ख़त्म होने कि बाद ढक्कन खोले ढोकले में चाकू गडा कि देख ले ।अगर चकु साफ़ हो तो ढोकला तयार है यदि ना हो तो 2-3 मिनट ओर पका ले ।
तय समय बाद कूकर से ढोकला निकाले ओर कुछ समय कि लिए छोड़ दे । - 5
फिर ढोकले को छोटे टुकड़े में काट ले ।
- 6
अब तड़का पेन में तेल डालकर गर्म करे । जब तेल गर्म हो जाए इसमें हींग, राई,हरिमिर्च डालकर तड़का लगा ले । इस तड़के में 1 कप पानी ओर चीनी डालकर उबाल ले । तयार तड़के को ढोकले पर डाले।
- 7
धनियापति से गार्निश करे आपका ढोकला तयार है ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (4)