पूल अपार्ट ब्रेड (Pull apart bread recipe in Hindi)

पूल अपार्ट ब्रेड (Pull apart bread recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
1/2 कप हल्के गुनगुने पानी मे यीस्ट और चीनी मिला कर 10 मिनट के लिए ढककर रख दे
- 2
10 मिनट बाद एक बाॅल मे मैदा ले उसमे नमक डाले आधा तेल डाल कर यीस्ट वाला पानी डाल कर मिलाये
- 3
जरूरत के हिसाब से पानी डालकर डो बनाये
- 4
बाकी बचा तेल थोड़ा थोड़ा डालकर 10 मिनट तक हथेली से रगड़ रगड़ कर साॅफ्ट डो तैयार करे
- 5
चारो ओर तेल लगाकर ढककर 1 घंटे के लिए रख दे
- 6
अब फिलिंग तैयार कर ले
- 7
कढाई मे 1 चम्मच तेल डाले गरम होने पर प्याज़ भूने
- 8
हल्दी, मिर्च डाले, उबलाआलू मटर डाले
- 9
शेजवान चटनी, नमक डाल कर मिलाये
- 10
फिलिंग कोई भी अपनी पसंद की बना सकते है
- 11
डो का साईज डबल हो जाने पर किसी शीट मे निकाल ले
- 12
दो भाग करके 1/2 सेंटीमीटर मोटाई का बेल ले
- 13
किसी गिलास या कटर से काट कर बीच मे फिलिंग लगाये और गोलाई से शेप देते हुये दोनों कोनो को मिला कर दबा दे
- 14
ऐसे ही सभी बना कर बेकिंग डिश मे लगाये
- 15
ऊपर से तिल लगाये
- 16
20 मिनट के लिए ढककर रख दे
- 17
अब दूध से ब्रश करे
- 18
10 मिनट 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री हीट करे
- 19
180 डिग्री सेल्सियस पर 25 मिनट बेकिंग करे
- 20
निकाल कर मक्खन ब्रश करके10 मिनट ढककर रखे
- 21
मजेदार pull Apart bread तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (6)