पनीर भुर्जी दो प्याजा (Paneer bhurji do pyaza recipe in hindi)

पनीर भुर्जी दो प्याजा (Paneer bhurji do pyaza recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम प्याज़ को छीलकर बीच में से कट लगा लेंगे और टमाटर, मिर्ची और अदरक को पीसकर उसका पेस्ट बना लेंगे।
- 2
अब कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे और उसमें दाना मेथी, राई, जीरा, सौंफ डालेंगे और टमाटर का पेस्ट भी डाल देंगे और उसे अच्छे से फ्राई कर लेंगे।
- 3
अब उसमें नमक, मिर्ची, हल्दी, धनिया पाउडर डालकर मसालों का अच्छे से पका लेंगे। अब उसमें बेसन डालकर उसको भी अच्छे से पका लेंगे।
- 4
अब उसमें थोड़ा सा दही डालकर उसे अच्छे से पका लेंगे।
- 5
अब उसमें प्याज़ को डाल कर अच्छे से मिक्स कर देंगे और उसमें कसूरी मेथी और अमचूर पाउडर भी डाल देंगे।
- 6
अब उसे ढक कर 5 मिनट के लिए पकने देंगे और उसमें पनीर की भुर्जी को भी डालकर मिक्स कर देंगे और उसे भी ढककर 5 मिनट तक अच्छे से पकने देंगे।
- 7
अब हमारी पनीर भुर्जी दो प्याजा की सब्जी तैयार है। उसे आप चपाती, पराठा, पूरी के साथ सर्व कर सकते हैं ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स