चाकलेटी चटका (chocolaty chatka recipe in Hindi)

#cwag
यह रेसिपी मुझे मेरी सहेली से सीखने को मिली और इसे में अपने बच्चों के लिए बनाती हूं उन्हें बहुत पसंद आती है।
चाकलेटी चटका (chocolaty chatka recipe in Hindi)
#cwag
यह रेसिपी मुझे मेरी सहेली से सीखने को मिली और इसे में अपने बच्चों के लिए बनाती हूं उन्हें बहुत पसंद आती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
दूध को उबालने से पहले एक कटोरी में थोड़ा सा दूध अलग निकाल लेंगे।
- 2
निकाले हुए दूध में दो चम्मच कस्टर्ड पाउडर मिलाएंगे और बाकि दूध को उबाल लेंगे।
- 3
उबाल आने पर गैस को धीमी करके उसमें कंडेंस्ड मिल्क, चीनी और कस्टर्ड पाउडर का घोल मिलाएंगे।
- 4
आप इस दूध को गाढ़ा होने तक कुछ देर धीमी आंच पर चलाते रहेंगे।
- 5
मिश्रण गाढ़ा होने पर गैस बंद करके अब इसे कुछ समय के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ देंगे।
- 6
मिश्रण ठंडा होने पर कुछ देर के लिए फ्रीजर में रख देंगे।
- 7
मिश्रण ठंडा होने के बाद इसमें चॉकलेट सिरप मिलाएंगे।
- 8
फ्रूट केक को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
- 9
अब इस मिश्रण में फ्रूट केक और कटे हुए आम मिलाएंगे।
- 10
सजावट और स्वाद को बेहतर बनाने के लिए ऊपर से चॉकलेट गेम और सिल्वर स्प्रिंकल डालेंगे।
- 11
अब इसे परोसे और चॉकलेटी चटका का मजा लें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (2)