दाल मखनी (Dal makhani recipe in hindi)

#queens दाल मखनी बनाने में आसान खाने में स्वादिष्ट सबकी पसंदीदा दाल मखनी
दाल मखनी (Dal makhani recipe in hindi)
#queens दाल मखनी बनाने में आसान खाने में स्वादिष्ट सबकी पसंदीदा दाल मखनी
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल और राजमा साफ कर लें और 5 से 6 घंटे भिगोकर रख दें। इसके बाद राजमा और दाल को धो लें। प्रेशर कूकर में 4 कप पानी नमक डालकर ढक्कन बंद कर दें। मीडियम आंच पर रखकर 5-6 सीटी लगा लें। प्रेशर खत्म होने पर दाल को कड़छी से चलाकर अच्छी तरह से मिला लें.
- 2
कड़ाही में घी और 1 चम्मच मक्खन डालकर गर्म करें. इसके बाद इसमें हींग और जीरा डालकर भूनें। इसके बाद लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर भून लें. फिर प्याज़ और मिर्च डालकर अच्छी तरह भून लें। अब इसमें टमाटर डालकर 4 से 5 मिनट तक ढककर पकाएं।
- 3
फिर इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, काला नमक डालें और टमाटर को मसलकर अच्छी तरह मिला लें. - अब तड़के में पकी हुई दाल डालकर अच्छी तरह से मिला लें और अगर दाल गाढ़ी लग रही हो, तो इसमें थोड़ा-सा पानी डाल थोड़ी देर पकाए।
- 4
फिर इसमें आप मलाई को अच्छेे से फेट कर ऊपर से डाल दे और साथ मे मक्खन भी डाल दे और सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स