कलेजी करी (kalji curry recipe in Hindi)

कलेजी करी (kalji curry recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कलेजी को अच्छे से धो ले
- 2
अब प्याज,अदरक लहसुन को मिक्सर में पीस कर उसकी पेस्ट बना ले ओर टमाटर को अलग से पीस कर उसका भी प्युरी बना ले
- 3
अब एक पेन में तेल गर्म करे फिर उसमे तेजपत्ता, जीरा,स्टारफुल,लौंग,इलाइची,जावित्री डालेओर कुछ सेकण्ड भुने
- 4
अब प्याज़ की पेस्ट डाले ओर कम आँच पर भुने फिर अदरक लहसुन की पेस्ट डाल कर भुने फिर लालमिर्च पाउडर,धनिया पाउडर डाल कर भुनते रहे टमाटर की प्युरी डाले और भुने
- 5
अब मटन मसाला डाले ओर पेन के किनारे से तेल छूटने लगे तब तक पकाये फिर कलेजी डाल कर कम आँच पर भुने
- 6
अब नमक डाले ओर अब थोड़ा गर्म पानी डाले ओर ढक कर पकने दे बीच बीच में हिलाते रहे ओर पानी सूखने पर गर्म पानी थोड़ा थोड़ा डालते रहे
- 7
अब कसूरी मेथी डाले ओर थोड़ी देर पकाए कलेजी को पकने में लगभग 30 से 35 मिनीट लगते है
- 8
अब कटा हराधनिया डाले ओर गैस बन्द कर दे हमारी कलेजी करी पक कर तैयार हो चुकी है
- 9
अब उबले अंडे के छिलके निकाल दे ओर बीच में से कट करे
- 10
सर्विंग प्लेट में कलेजी करी को डाले ओर ऊपर से कटे उबले अंडे रखे ओर हरेधनिये से गार्निश करे रोटी के साथ सर्व करे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (2)