अरबी के पत्ते (Arbi Patra recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम इन पत्तों को पानी से साफ कर लेंगे उसके बाद हम भगोनी में बेसन डालेंगे
- 2
उसके बाद हम भगोनी में जो बेसन डाला है उसमें हम मसाले डालेंगे स्वाद अनुसार नमक मिर्ची हल्दी पाउडर और और हींग और एक चम्मच तेल डालेंगे
- 3
अब सारे मसाले को भगोनी में अच्छे से मिक्स करेंगे और उसके बाद हम इसमें एक चम्मच तेल डालेंगे और उसमें तेल को मिक्स करेंगे और अब इसे पानी की सहायता से गाढ़ा घोल तैयार करेंगे
- 4
अब हम उस पत्ते को एक थाली के ऊपर रखेंगे और उसे छोटी चम्मच की सहायता से इस पर हम बेसन लगाएंगे
- 5
अब हम बेसन लगे हुए पत्तों को रोल करते हुए उसे पूरा पैक करेंगे और इसी तरह से सभी पत्तों को रोल कर लेंगे
- 6
अब हम गैस पर एक बड़ी भगोनी रखेंगे उसमें हम पानी डालेंगे जब पानी उबल जाएगा अच्छे से उसके बाद हम उस भगोनी के ऊपर स्टील की चलनी रखेंगे और उस चलनी में हम बेसन लगे हुए रोल पत्तों को रखेंगे
- 7
अब इसे हम ढककर आधा घंटे के लिए बफने के लिए रखेंगे और जब यह बफ जाएंगे तो इसे हम थाली में निकाल कर रख लेंगे अब हम इस पर एक कढ़ाई रखेंगे उसमें हम तेल डालेंगे एक चम्मच जब तेल गरम हो जाएगा उसके बाद उसमें हम राई के दाने डालेंगे और उसके बाद हम अरबी के पके हुए पत्तों को डालेंगे
- 8
अब उसमे
हम नमक, मिर्ची,हल्दी और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करेगे और यह हमारे अरबी के पत्ते सर्व करने के लिए तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

























कमैंट्स