दाल पालक ढोकला (Dal Palak Dhokla recipe in Hindi)

#mys #c #arahar
ढोकला गुजरात की एक फेमस डिश है जिसे कई तरह से बनाया जाता है.आज मैंने अरहर की दाल में पालक की प्यूरी मिक्स कर इंस्टेंट ढोकला बनाया जो हेल्दी भी है और स्वादिष्ट भी. सुबह या शाम के नाश्ते के लिए यह एक अच्छा विकल्प है.अरहर की दाल और पालक दोनों ही हमारे लिए स्वास्थ्यप्रद हैं.इसे ऐसे ही खाए या फिर चटनी के साथ हर तरह से अच्छा लगता हैं |

कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम दाल और चावल को धोकर साफ कर पानी में 4 से 5 घंटे के लिए भिगो देंगे|
- 2
दाल चावल का पानी निथार कर मिक्सी में डाल दीजिए साथ में कटी हुई अदरक, हरी मिर्च, जीरा भी डालिए |
- 3
आप सभी को पीसकर बैटर बना लीजिए और पालक का धोकर साफ कर लीजिए|
- 4
पालक को छोटा-छोटा काट कर मिक्सर जार में डालें और महीन प्यूरी बना लीजिए.अब पालक की प्यूरी को दाल चावल वाले बैटर में मिला दीजिए|
- 5
अब इसमें दही,हल्दी और नमक भी डालें
- 6
सबको अच्छे से मिक्स कर ढोकला वाले बर्तन को ऑयल से हल्का ग्रीस कर लीजिए फिर बैटर में बेकिंग पाउडर या ईनोडालें और मिक्स करके ढोकला वाले बर्तन में डाल दें.इधर गैस पर स्टीमर में 2-3 कप पानी उबालें और उसमें एक स्टैंड रखे जिसके ऊपर ढोकला का बर्तन आसानी से आ जाए. अब ढ़क कर 15 मिनट तेज आँच पर पकाए.ढोकला को चेक कर देखिये अगर टूथपिक साफ निकल रहा हो तो ढोकला बन कर तैयार है परन्तु यदि मिश्रंण चिपक रहा है तब ढोकला को और पका लीजिए|
- 7
ढोकला के ठंडा होने के बाद चाकू की सहायता से बर्तन के किनारों से ढोकला को अलग कर लीजिए और बर्तन के ऊपर एक प्लेट रख कर बर्तन को उलट दीजिये और ढोकला बर्तन से प्लेट में निकल आएगा.
छौंक ••••
तड़के के लिए पैन मे तेल गरम करें, उसमे राई/सरसों, हींग, चीरा लगी हुई हरीमिर्च, सफेद तिल और करी पत्ते डालकर तड़का तैयार करें और इसे ढोकले पर डाल दीजिए| - 8
अब ऊपर से कसा हुआ नारियल और हरी धनिया भी डाल दें
- 9
अनार के दाने स्प्रिंकल कीजिए |
- 10
दाल पालक ढोकला तैयार है|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (58)