अमचूर की मीठी चटनी (Amchoor ki meethi chutney recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक छोटे पतीले में एक गिलास पानी डालें और उसमें आधा कप अमचूर पाउडर डालें।
- 2
अब इसे अच्छे से मिक्स करके धीमी आंच पर पकाएं। पानी में उबाल आने दें और उसके बाद इसमें आधा कप गुड डालें।
- 3
गुड डालने के बाद चटनी को धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट तक पकने दें।
- 4
अब इसमें एक टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर और एक टीस्पून सोंठ पाउडर डाल के अच्छे से मिला लें। अब इसे गाढ़ा होने तक पकाएं। अब हमारी अमचूर की मीठी चटनी तैयार है।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15329470







कमैंट्स (5)