मैंगो फ्रूट कस्टर्ड (mango fruit custard recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आपको दूध को उबालना ठिकाना है और उसे गाढ़ा होने देना है आप दूध में घोलकर एक चम्मच मिल्क पाउडर भी डाल दें इससे कस्टर्ड का स्वाद बहुत अधिक बढ़ जाता है
- 2
जब दूध उबल कर कुछ गाढ़ा हो जाए तो उस समय उसमें चीनी डाल दें ।इसे चीनी घुलने होने तक आंच धीमी करके पकाएं ।अब दो चम्मच दूध में कस्टर्ड पाउडर लेकर मिला ले।उस घोल को भी दूध के अंदर लगातार हिलाते हुए डालें।
- 3
दूध में कस्टर्ड पाउडर डालने के बाद हमें उसे लगातार हिलाते रहना है ताकि वह नीचे चिपके नहीं कस्टर्ड पाउडर डालने के बाद दूध एकदम से गाढ़ा होता है इसीलिए इसे लगातार चलाएं इसमें आप अपने मेवे भी डाल सकती हैं इसे 5 मिनट पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
- 4
कस्टर्ड को ठंडा होने के लिए रख दें।लेकिन आप ध्यान रखें कि इसके ऊपर मलाई ना आए ।इसलिए इसे लगातार चलाते हुए ही ठंडा करे।
- 5
अब आपको एक आम को छीलकर उसे बारीक बारीक काट लेना है। इसके साथ ही आपको चैरी और मेवे को भी बारीक काट लेना है ।इन सब सामग्री को आपको कस्टर्ड के अंदर ठंडा करके डालना है ।आपका यम्मी यम्मी मैंगो फ्रूट कस्टर्ड रेडी है ।इसे ठंडा ही सर्व करें ।धन्यवाद
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स