आलू और करेले का भुजिया (aloo aur karela ka bhujiya recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले करेला को धो लें और काट ले अब आलू को काटकर धो ले मिर्च, टमाटर को भी पीस में काट लें
- 2
कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें तेल गर्म होते ही जीरा डालकर चटकने दे अब हरी मिर्च,आलू और करेला डालकर चला ले और 1 से 2 मिनट के लिए ढक दें
- 3
2 मिनट बाद ढक्कन हटाकर नमक और हल्दी डालकर चला लें अब चलाते हुए 5 से 7 मिनट भून लें
- 4
5 से 7 मिनट बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालकर टमाटर को सॉफ्ट होने तक भून लें
- 5
जब भुजिया ब्राउन होने लगे तो गैस बंद कर दे भुजिया तैयार है आप इसे चावल पूरी पराठे किसी के साथ भी सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15405207











कमैंट्स (2)