पाव भाजी (pav bhaji recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पाव भाजी बनाने के लिए गोभी को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लीजिए. गोभी और मटर को एक बरतन में 1 कप पानी डालकर नरम होने तक ढक कर पकने दीजिए.
आलू को छील लीजिए, टमाटर को बारीक काट लीजिए और शिमला मिर्च के बीज हटाकर इसे भी बारीक काट कर तैयार कर लीजिए.
गोभी मटर को चैक कीजिए ये नरम होकर तैयार हैं गैस बंद कर दीजिए.
- 2
पैन गरम किजिए, 2 टेबल स्पून बटर डाल कर मैल्ट कीजिए इसमें अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डाल कर हल्का सा भून लीजिए. अब कटे हुए टमाटर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और शिमला मिर्च डालकर मिक्स कर दीजिए और इसे ढककर 2-3 मिनिट पका लीजिए
- 3
सब्जी को चैक कीजिए, टमाटर शिमला मिर्च नरम होकर तैयार हैं अब इन्हें मैशर की मदद से मैश कर लीजिए, अब गोभी और मटर डाल कर अच्छे से मैश करते हुए पका लीजिए.
सब्जी अच्छे से मैश हो गई है, अब आलू को हाथ से तोड़ कर डाल दीजिए साथ ही नमक, लाल मिर्च और पावभाजी मसाला डालकर भाजी को मैशर की
- 4
पाव सेकें.
गैस पर तवा गरम कीजिये. पाव को बीच से चाकू की सहायता से इस तरह काटे कि वह दूसरे तरफ से जुड़ा रहें. तवे पर थोडा़ सा बटर डालकर इस पर पाव डाल कर, दोंनो ओर हल्का सा शेक लीजिए. सिके पाव को प्लेट में निकाल लीजिए इसी तरह सारे पाव भी शेक कर तैयार कर लीजिए.
गरमा गरम स्वादिष्ट पाव भाजी को परोसिये और खाईये.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (3)