स्टफ्ड मैंगो कुल्फी (stuffed maggi kulfi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आम को धोकर अच्छी तरह साफ कर ले और उसके ऊपरी हिस्से को काट ले । चिमटे से या पकड़ वाली की सहायता से आम की गुठली निकाल ले और आम को थोड़ी देर के लिए फ्रीजर में रखे ।
- 2
तब तक दूध को चलाते हुए पकाए जब दूध गाढ़ा हो जाए तब इसमें बारीक कटा हुआ बादाम काजू, इलायची पाउडर और चीनी मिला ले । दूध को चलाते हुए पकाए ।
- 3
हमारी रबड़ी तैयार है गैस बंद कर दे और रबडी को ठण्डा होने दे ।
- 4
फ्रीजर से आम निकाल ले और किसी गिलास या कप में रख दे । फिर इसमे तैयार की रबड़ी भर दे । और आम को 7-8 घंटे के लिए या फिर पूरी रात के लिए फ्रीजर में जमने के लिए रख दें ।
- 5
जब कुल्फी अच्छी तरह जैम जाये तो फ्रीजर से बाहर निकल ले आम का छिलका निकाल ले ।
- 6
कुल्फी को स्लाइस में कटे और ऊपर से बारीक कटा हुआ बादाम,गुलाब की पंखुड़ियांसे ग्रानिश कर ठण्डी-ठण्डी स्टफ्ड मैंगो कुल्फी सर्व कीजिए ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (2)