ढोकला (dhokla recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में बेसन, सूजी और फैंटे हुये दही, हल्दी,नमक और पानी को डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
- 2
एक कुकर मे 2 गिलास पानी डाल कर रख दीजिये। कुकर में थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर दीजिये.
कुकर के नीचे जाली स्टैन्ड या कोई प्लेट लगा दीजिये। कुकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन में सीटी नहीं लगायें. - 3
15-20मिनिट में ढोकला बन जाता है। कुकर से निकालिये. ठंडा होने के बाद, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकालिये. अब ढोकला को चाकू से अपने मन पसन्द चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये।
- 4
तड़का बनायें - एक छोटी कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डालकर गरम करिये, तेल में राई डाल दीजिये।राई तड़कने के बाद,कढ़ी पत्ते,एक छोटी कटोरी पानी डाल दीजिये. इसके बाद इस घोल में चीनी और नमक डाल कर मिला दीजिये, उबाल आने के बाद गैस बन्द कर दीजिये, इस तड़्के में एक नींबूका रस मिला दीजिये। चम्मच की सहायता से ढोकले के सभी टुकड़ों पर डालिये।ढोकला तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (3)