मैंगी नूडल्स स्प्रिंग रोल (maggi noodles spring roll recipe in Hindi)

#stf
बच्चों और बड़ो सबको मैंगी नूडल्स स्प्रिंग रोल बहुत पंसद आतें है! ये हम आटे और मैदें दोनों से बना सकते हैं! आप इस रेसिपी को जरूर बना कर देखिएगा!
मैंगी नूडल्स स्प्रिंग रोल (maggi noodles spring roll recipe in Hindi)
#stf
बच्चों और बड़ो सबको मैंगी नूडल्स स्प्रिंग रोल बहुत पंसद आतें है! ये हम आटे और मैदें दोनों से बना सकते हैं! आप इस रेसिपी को जरूर बना कर देखिएगा!
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन में २ चम्मच तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर रखें! प्याज़ को लंबा काट लें और इसे तेल में ड़ालें और हरी मिर्च भी मिलाएं और हल्का ब्राउन होने तक भूनें फिर इसमें मैंगी और मैंगी मसाला मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें, एक कप पानी ड़ालें!
- 2
अब इसमें पत्तागोभी, टमाटर केचप,सोया साॅस और नमक ड़ाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें और २-३ मिनट तक पकाएं! रोल के लिए स्टफिंग तैयार है!
- 3
अब आटा लें उसमें एक चुटकी नमक मिलाकर गूंज लें और १० मिनट तक ढ़क कर रख दें! आटे की लोई तोड़ कर पतली रोटी की तरह बेल लें फिर इसमें मैंगी से तैयार स्टफिंग ड़ालें और रोटी का रोल बना लें! रोल के दोनों किनारों को हल्का सा पानी का हाथ लगाकर आपस में चिपका दें, ताकि ये तलने पर खुल ना पाएं (आप चाहे तो मैदें का घोल भी बना सकते हैं) अब एक कढ़ाई में गर्म तेल करें और रोल को तेल में हल्का ब्राउन होने तक तलें और तलें हुए रोल को पेपर नैपकिन में निकाल लें ताकि इनका अतिरिक्त तेल निकल जाएं!
- 4
ठंडा होने पर इन्हें छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें! मैंगी नूडल्स स्प्रिंग रोल तैयार है! गरमागरम रोल को टोमाटोकेचप या हरी चटनी के साथ परोसें!
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (8)