स्टफ्ड मशरूम टिक्का (stuffed mushroom tikka recipe in Hindi)

स्टफ्ड मशरूम टिक्का बहुत ही हेल्दी रेसिपी है।मशरूम को कई तरीके से बना सकते है आज मैंने स्टफ्ड मशरूम टिक्का बनाया है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।#adr
स्टफ्ड मशरूम टिक्का (stuffed mushroom tikka recipe in Hindi)
स्टफ्ड मशरूम टिक्का बहुत ही हेल्दी रेसिपी है।मशरूम को कई तरीके से बना सकते है आज मैंने स्टफ्ड मशरूम टिक्का बनाया है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।#adr
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मशरूम लें और उसके डण्ठल काट लें। उसके बाद पानी उबालें और इसमें हल्दी और नमक डालें। इसमें मशरूम डालकर 3 मिनट तक पकाएं और एक प्लेट में रख दें।
- 2
स्टफिंग के लिए एक बड़े बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर लें और उसमें हरी मिर्च,हरा धनिया,चाट मसाला, नमक, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें और इसे अच्छे से मिक्स करें और इसे साइड रख दें।
- 3
अब मशरूम को लें और उसमें से सारा पानी निचोड़ लें। सारा पानी निकालने के बादअब मशरूम में हरा धनिया,चाट मसाला, नमक, जीरा पाउडर और लाल मिर्च, पाउडर डालें और इसे अच्छे से मिक्स करें और दो मशरूम को एक साथ ले ओर पनीर की स्टफिंग करे lअब दो चम्मच हंग कर्ड ले।उसमें, नमक, जीरा पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और सूखा धनिया डालें और इसे अच्छे से मिक्स करें और इसे साइड रख दें।
- 4
अब मशरूम को इस मिश्रण में मिला कर 15 मिनिट मैरिनेशन करे उसके बाद, मैरिनेटेड मशरूम को लकड़ी के कटार में डालें।अब इसे गरम तवा पर भूनें या ओवन या तंदूर में ग्रिल करें।
मशरूम के ऊपर एक टीस्पून तेल भी फैलाएं।मध्यम आंच पर भूनें और बीच-बीच में घुमाते रहें।सभी तरफ भुनिएं, यह सुनिश्चित करें कि यह जला नहीं है। - 5
गरमागरम मशरूम टिक्का तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- आलू साबूदाना कटलेट्स (aloo sabudana cutlet recipe in Hindi)
- लौकी की दही वाली सब्जी (lauki ki dahi wali sabzi recipe in Hindi)
- चिकन बर्रा विद ग्रेवी तंदूरी स्टाइल (chicken Barra with gravy tandoori style recipe in Hindi)
- दहीं पापडी चाट (dahi papdi chaat recipe in Hindi)
- मसालेदार आलू परवल की सूखी सब्जी (masaledar aloo parwal ki sukhi sabzi recipe in Hindi)












कमैंट्स (2)
All your recipes are yummy & delicious . You can check my profile and like, comment, follow me if u wish 😊😊