चने की सब्जी (chane ki sabzi recipe in Hindi)

#tpr
आज मैने चने की सब्जी बनाई जो जो बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है।
चने की सब्जी (chane ki sabzi recipe in Hindi)
#tpr
आज मैने चने की सब्जी बनाई जो जो बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
काले चने को ५/६ घंटे के लिए पानी में भिगो कर फूलने रखे ।जब चने फूल जाए तो पानी निकल दे।
- 2
अब प्याज,टमाटर,हरी मिर्च,लहसुन,अदरक को बड़े टुकड़ों में काट कर मिक्सी में बारीक पीस ले।
- 3
अब कुकर में तेल गरम होने पर जीरा और राई डाल कर सेके।फिर टमाटर प्याज़ का पिसा मिश्रण डाल कर सेके
- 4
जब ये मिश्रण सिक जाए तब इसमें हल्दी,मिर्च पाउडर धनिया पाउडर,नमक डाल कर मिक्स करे।
- 5
अब इसमें फूले हुए चने डाल कर अच्छे से मिक्स करे।साथ ही गरम मसाला डाल कर मिक्स करे।अब २ कप पानी डाल कर मिलाए।और कुकर का ढक्कन बंद कर ४ सीटी ले।
- 6
बहुत ही स्वादिष्ट चने की सब्जी तैयार है।कुकर ठंडा होने पर सब्जी निकाल कर रोटी या चावल के साथ सर्व करे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (15)