स्टफड ग्रिल्ड टोमेटो (stuffed grilled tomato recipe in Hindi)

#tpr
मैने यह टोमेटो बिना ओवन के बनाया है। झटपट बनने वाले यह स्टफड टोमेटो कम सामग्री और मसाले से बनते है और स्वादिष्ट भी लगते है।
स्टफड ग्रिल्ड टोमेटो (stuffed grilled tomato recipe in Hindi)
#tpr
मैने यह टोमेटो बिना ओवन के बनाया है। झटपट बनने वाले यह स्टफड टोमेटो कम सामग्री और मसाले से बनते है और स्वादिष्ट भी लगते है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले टमाटर को धोकर दो हिस्से में कट कर लेंगे। और बीच से खाली कर देंगे।
- 2
अभी भरावन के लिए एक कढाई लेंगे उसमें 1चमच तेल डालकर लहसुन, हींग और हल्दी पाउडर डालेंगे,एक मिनट भुनने के बाद बारीक कटा हुआ प्याज़ डालेंगे।
- 3
फिर कटा हुआ आलू डालेंगे भुनेंगे,पनीर के टुकड़े डालेंगे नमक डालेंगे, हरा धनिया डालकर कुछ देर पकाएंगे
- 4
भुनी हुई मूंगफली को कुटकर डालेंगे, काली मिर्च और पेरी पेरी मसाला डालकर भुनेंगे,गैस बंद कर देंगे भरावन तैयार है
- 5
अभी कटे टमाटर के उपर पेरी पेरी मसाला छिडकेंगे फिर यह भरावन भरेंगे उपर से ब्रेड क्रंबस डालकर गरम तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर रखते जाएंगे।
- 6
सारे रख देंगे और सिकने देंगे दुसरी साईड भी आधा सिकने पर उपर से चीज़ डालकर ढक कर पकाएंगे चीज़ पिघलने तक, तैयार है स्टफड ग्रिल्ड टोमेटो
- 7
आनंद ले, धन्यवाद
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (4)