सीताफल की सब्जी (sitafal ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सीताफल को बिना छिलका निकाले छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कर लीजिए। जब तेल गरम हो जाए तब इसमें सूखी लाल मिर्च डाल दो उसके बाद उसमें मेथी दाना डालो जब मेथी दाना चटक जाए तब इसमें सौंफ और साबुत धनिया डालो इसके बाद इसमें हर मिर्च और सीताफल डाल दो। सीताफल डालने के बाद इसे कलछी की सहायता से अच्छी तरह से चला दो।
- 2
अब इसमें हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर स्वाद अनुसार नमक डालकर चला लो और थोड़ा सा पानी डालकर सब्जी को ढक कर पका लो बीच-बीच में कलछी के सहायता से सब्जी को चलाते रहें जब यह गल जाए तब गैस बंद कर दो और इसमें ऊपर से अमचूर पाउडर और गरम मसाला डाल दो सीताफल की सब्जी तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15587234







कमैंट्स