आलू पराठा (aloo paratha recipe in Hindi)

#cwam
इसकी रेसिपि तो मुझे लगता हैं किसी को जरूरत होगी क्युंकि ये तो सबके ही घरों मे बनता ही है बट बात ऐसी हैं की अभी चल रहा हैं कार्तिक महीना छट होने के कारण लहसुन प्याज़ बंद तो इस रेसिपि मे हम बिना लहसुन प्याज़ के बनाएंगे आलू का पराठा।

कुकिंग निर्देश
- 1
पहले आलू को उबाल कर रख ले इससे बनाने वक्त समय बचेगा और आलू ठंडे भी रहेंगे।
- 2
कढ़ाई गरम करें और उसमे सरसों का तेल डालें गरम होने पर अजवाइन जीरा का फ़ोरन दे।
- 3
चटक जाने पर कुचे हुए मिर्च और अदरक मिलाए और भुने। शायद आपको पिक्चर साफ ना दिखे क्योंकि मैंने इसे रात मे बनाया है बस भावनाओ को समझे समझे ऐसा ही बनेगा
- 4
अच्छा अब इसी स्टेज पर थोड़ी हल्दी मिला दे ताकि जब आलू मिलाए तो तेल उड़ के लगे न तो पहले हल्दी फिर आलू मिला कर भूजे।
- 5
थोड़ी देर भूँजने के बाद नमक और गरम मसाला मिला दे और अच्छी तरह से मिला ले और एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दे और तब तक आटा लगा लें।
- 6
अब आँटे के लिए आटा, मैदा, नमक, मोयन डाल कर अच्छी तरह मिला कर पानी की सहायता से सान ले
- 7
अब आँटे की लोयीयाँ बना कर उसमें मसाला भरें और धीरे धीरे बेल ले अगर ज्यादा जोर से बेलेंगे तो रोटी फट जाएगा तो अच्छी तरह से बेल कर शेक ले, घी/बटर /रिफाइंड जो भी लगाना हो लगा के सेंक ले और धनिया पत्ते की चटनी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)