मटर पनीर (matar paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले टमाटर को दो टुकड़ों में काट लें अदरक को बारीक काट लें और कुछ लच्छे भी रख लें
सारे मसालों को एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें - 2
पनीर को छोटे टुकड़ों में काट लें कड़ाही में तेल डालकर धुआं आने तक गर्म करें फिर इसे आंच बंद कर दें अब तेल में पहले जीरा और तेजपत्ता डालकर तड़काएं और आंच ऑन करे फिर हींग और टमाटर डाल दें टमाटर को 4-5 मिनट तक ढककर पकाएं. ऐसा करने से टमाटरों में नमी आ जाएगी और वे गलने लगेंगे
- 3
नमक डालकर टमाटरों को दबाते हुए मैश कर लें फिर कड़ाही में मटर के दाने डालकर अच्छी तरह मिला लें इसके बाद इसमें बारीक कटी अदरक डाल दें
- 4
अब ढककर 5 मिनट तक सब्जी पकानी है 5 मिनट के बाद इसमें सारे मसाले और हरी मिर्च डाल
दें और मिला ले सब्जी में पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें अब पनीर डाल दे और 8-10 मिनट तक ढककर मटर पनीर की सब्जी को पकाना है 4 मिनट बाद ढक्कन हटार धनियापत्ती और दही डाल लें - 5
इसके बाद फिर से ढककर सब्जी को पकाएं तैयार है बिना लहसुन प्याज़ वाली मटर पनीर की सब्जी आप इसे मनपसंद रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स