आटे का हलवा (atte ka halwa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ाई में घी डाल कर इसे गर्म होने के लिए गैस पर रख दीजिए.जब घी पिघल जाए, इसमें गेहूं का आटा डालिए
- 2
गेहूं के आटे और घी को अच्छे से मिला लीजिए. कलछी से इसे लगातार हिलाते रहिए. गैस की आंच धीमी रखिए.
आटे को तब तब सेकिए जब तक के इसका कलर हल्का ब्राउन ना हो जाए - 3
आटा सिकने पर इसमें से खुशबू आने लगेगी.इसे सिकने में 10 से 12 मिनट तक का समय लग सकता है
- 4
अब गैस पर पानी गर्म कर लीजिए.
10 से 12 मिनट बाद जब आता सिक जाए तब कलछी को कढ़ाई में लगातार चलाते हुए दूसरे हाथ से गर्म पानी डालिये - 5
आटे में पानी डालने पर इसे गाढ़ा होने तक कलछी से इसे चलते रहिएगाढ़ा होने पर इसमें शक्कर डालिए.
कलछी से शक्कर को अच्छे से मिक्स कर दीजिए.जब शक्कर हलवे में पूरी तरह घुल जाए तब इसमें कटे हुए काजू, बादाम और इलायची पाउडर डाल दीजिए और गैस बंद कर दीजिये - 6
और गरमा गरम परोसें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15733695




कमैंट्स (3)