गाजर की खीर(gajar ki kheer recipe in hindi)

#2022
#w5 #पोस्ट1
#गाजर
#गाजरकीखीर
गाढ़ी मलाईदार गाजरकी खीर बहुत ही स्वादिष्ट लगती है इसे बनाना भी बहुत आसान होता है हल्के गुलाबी रंग को देख कर ही खाने का मन होता है। ये खीर बहुत ही आकर्षक लगती है स्वाद के साथ सेहत से भरपूर ये खीर आप भी एक बार जरूर ट्राई करें।

कुकिंग निर्देश
- 1
खीर बनाने के लिए 1/2 घंटे पहले चावल को धोकर पानी में भिगो दे और गाजर को भी छीलकर धो ले और कद्दूकस कर ले । चावल का पानी निकालकर दरदरा पीस लें।
- 2
अब एक पैन में दूध गरम करने रखे जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें कद्दूकस किया हुआ गाजर और चावल का पेस्ट डाल दे।और लगातार हिलाते हुए पकाएं।
- 3
इसे ढक दे और बीच बीच में हिलाते रहें जब गाजर अच्छी तरह से पक जाए तब इसमें मिल्कमैड डाल दें और साथ ही ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर भी डाल दें
- 4
कुछ देर और पकाएं फिर ताजा मलाई या फिर फ्रेश क्रीम डाल दें और गैस बंद कर दे ।क्रीम को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।गाढ़ी मलाईदार गाजर खीर तैयार है इसे गरम या ठंडा जैसा चाहे वैसा खाएं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)