डोनट्स (donuts recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले, एक बड़े कटोरे में ½ कप गर्म दूध या पानी लें।
इस में 1 टीस्पून चीनी मिलाएं। चीनी यीस्ट को सक्रिय करने में मदद करती है।
अब 1 टीस्पून ड्राई यीस्ट भी डालें और एक बार इस मिश्रण को मिला दें। - 2
इसे 5 मिनट के लिए अलग रखें, या जब तक यीस्ट सक्रिय न हो जाए और झागदार हो जाए।
अब इसमें 2 कप मैदा, ¼ टीस्पून बेकिंग पाउडर, 2 टेबलस्पून बटर और चुटकी भर नमक मिलाएं।
सबकुछ अच्छी तरह मिलाएं। - 3
आधा कप या आवश्यकतानुसार गर्म पानी डालें और 5 मिनट के लिए गूंध लें।
मैदा को नरम, मुलायम और लचीला होने तक गूंदें। अगर दबाने पर यह फिर से ऊपर नहीं आता तो और 5 मिनट के लिए गूंदें। - 4
अब डौ के ऊपर तेल लगाएं।
क्लिंग रैप या प्लास्टिक रैप से कटोरे को कसकर ढकें और लगभग 1-2 घंटे के लिए गर्म स्थान पर रखकर फूलने दें।
अगर आटा फूलकर दोगुना हो गया है, इसका मतलब यह अच्छे से फर्मेंट हो गया है। - 5
अंदर मौजूद हवा को निकालने के लिए आटे को मुट्ठी से हल्का दबाकर गूंदें।
एक बड़ी गेंद के आकार का डौ लेकर उसके ऊपर मैदा छिड़कें।
बेलन से इसे थोड़ा मोटा बेलें।
अब गिलास या डोनट कटर की मदद से उन्हें गोल आकार में काट लें।
इसके अलावा, बीच में एक छेद बनाने के लिए बोतल के ढक्कन का उपयोग करें। - 6
तैयार किये गए डोनट्स को एक ट्रे पर लगे हुए बेकिंग पेपर पर रखें।
डोनट को सूखने से बचाने के लिए उनके ऊपर तेल लगाएं।
अब उन्हें 2 घंटे के लिए या आकार में दोगुना होने तक गर्म स्थान पर रखें।
अब इन्हें मध्यम गर्म तेल में डीप - 7
डोनट्स को सुनहरा भूरा होने तक तलें। अतिरिक्त तेल को सोखने के लिए किचन टॉवल पर रखें।
चॉकलेट ग्लेज़ रेसिपी:
सबसे पहले, 1 कप पिसी चीनी, ¼ कप कोको पाउडर, 1 टीस्पून वनीला एक्सट्रैक्ट और 3 टेबलस्पून दूध मिलाएं।
जब तक - 8
डोनट को सूखने से बचाने के लिए उनके ऊपर तेल लगाएं।
अब उन्हें 2 घंटे के लिए या आकार में दोगुना होने तक गर्म स्थान पर रखें।
अब इन्हें मध्यम गर्म तेल में डीप फ्राई करें या पहले से गरम ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट के लिए बेक करें।
आंच को मध्यम रखते हुए, बीच बीच में इन्हें चलाते रहें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)