सूखे मेवा वाला खीर (sukhe mewa wala kheer recipe in Hindi)
#2022#w 6
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पतीले में दूध डाले और गरम हो ने दें।जब तक दूध गरम हो रहा है ।तब तक हम चांवल को अच्छी तरह से धौ लें ।एक कडाही में एक चम्मच घी डालकर चावल को धीमी आंच पर हलका लाल होने तक भुन लें ।
- 2
फिर जब दूध में उबाल आने पर उसमें चावल को डालकर अच्छी तरह से मिला लें फिर गैस को धीमा कर दें और कलछी की सहायता से खीर को चलाते रहे ।ध्यान रखें कि दूध तलवे पर चिपके नहीं ।
- 3
धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें ।जब चावल अच्छी तरह से पक जाए और दूध भी बिलकुल गाढा हो जाये तो गैस को बंद कर दें और फिर उसमें गुङ मिला ले।अगर आप खीर में गुङ डाल रहे हैं तो हमेशा गैस बंद करने के बाद ही गुड डालियेगा ।वरना खीर फट जायेगा ।
- 4
फिर उसमें इलायची का पाउडर डाल दें ।और सुखे मेवे डाल कर खीर को सवॅ करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15815149





कमैंट्स (2)