कढ़ाई पनीर (Kadhai Paneer Recipe In Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पनीर के मीडियम साइज़ टुकड़े काट लें। प्याज़ को लंबे और हल्के मोटे आकार में काट लें। शिमला मिर्च को अच्छे से धो लें और लंबे आकार में मोटा मोटा काट लें।
- 2
टमाटर भी हल्का मोटा और लंबा काटें। मिर्च, हरा धनिया भी काट लें।
- 3
अब गैस ऑन करें और एक कढ़ाई गर्म होने रख दें। तेल डालें।गर्म हो जाए तो साबुत धनिया और हरी मिर्च डाल कर चटकने दें। कटा शिमला मिर्च डाल कर हल्का saute करें। निकाल कर अलग रखें।
- 4
अब और थोड़ा तेल डाल कर हरी मिर्च और प्याज़ फ्राई करें। प्याज़ फ्राई हो जाए तो अदरक और लहसुन का पेस्ट, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, कढ़ाई पनीर मसाला सब कुछ डाल दें और अच्छे से भूने।
- 5
टमाटर मिलाएं और भूनें। अंत में पनीर के टुकड़े डालें। थोड़ी देर तेज़ आंच पर सब कुछ भून लें। फिर ढंक दें जिससे मसाले अच्छे से पनीर में मिल जाए। गरम मसाला मिलाएं और फिर गैस बंद कर दें।
- 6
कढ़ाई पनीर तैयार है। गर्म गर्म चपाती के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (4)