गाजर का हलवा (gajar ka halwa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक भारी तले वाली कड़ाही या नॉन सिटिक पैन में मध्यम आंच पर घी गरम करे । कद्दूकस किया हुआ गाजर डाले और उन्हें 3- 4 मिनट के लिए लगातार चमचे से चलाते हुए भून लें ।
- 2
उसमे दूध डाले और मिश्रण को अच्छी तरह से मिला ले । उसे मध्यम आंच पर उबाल आने के लिए रखे ।
- 3
जब मिश्रण उबाले लगे तब आंच को कम कर दे और मिश्रण को थोड़ा गाड़ा होने तक पकने दे, इसमे लगभग 15- 20 मिनट का समय लगेगा। उसे चिपकने से रोकने के लिए बीच मे नियमित रुप से चलाते रहे।
- 4
जब सारा दूध सूख जाए और मिश्रण गाड़ा हो जाये तब तक उसे पकने दे इसमे लगभग 5-7 मिनट का समय लगेगा । बीच मे कभी कभी चमचे से चलाते रहो।
- 5
शक्कर, काजू के टुकड़े और किशमिश डाले और अच्छी तरह से मिलाएं । चमचे से लगातार चलाते हुए शक्कर पिघल जाए तब तक पकायें। इसमे 3-4 मिनट का समय लगेगा।
- 6
इलायची का पाउडर डालें,अच्छे से मिला ले औऱ गैस बंद कर दे।
- 7
हलवे को एक परोसने के कटोरे में निकाले और कतरी हुई बादाम से सजाएं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स