मटर के चावल (matar ka chawal recipe in HIndi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को 3-4 बार पानी से धो लें और 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें.
15 मिनट के बाद चावल में से अतिरिक्त पानी निकाल दें. - 2
एक कड़ाही या पैन में मध्यम आंच पर तेल और घी साथ में गरम करें. शाही जीरा,दालचीनी का टुकड़ा और लौंग,तेज पत्ता डालें. जब लौंग फूटने लगे तब अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और प्याज़ डाल दें.
प्याज को हल्के गुलाबी रंग का हो जाने तक भूनें. इसमें लगभग 1-2 मिनट लगेंगे.
फिर इसमें भिगोए हुए चावल और हरी मटर के दाने डालकर अच्छी तरह मिला लें और 1-2 मिनट तक पकाएं. - 3
2 कप पानी और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह चला लें. और इसे को उबलने दें.
जब यह उबलने लगे तब आंच कम कर दें और 10 मिनट के लिए ढक कर पका लें.
10 मिनट के बाद ढक्कन हटा दें और देखें कि चावल पक गए हैं या नहीं. अगर नहीं, तो थोड़ा और पानी डालें और कुछ और समय के लिए पकाएं. बीच में ढक्कन न खोलें नहीं तो चावल ठीक से नहीं पक पाएंगे. - 4
गैस बंद कर दें और इसे 7-8 मिनट के लिए (ढक्कन के साथ) रहने दे. ताकि चावल का दाना अच्छी तरह से फूल जाये.
अब ढक्कन हटा दें और पुलाव को कड़छी से मिला लें.
पुलाव को सर्विंग बाउल में निकालें और दाल रायता के साथ सर्व करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स