तिल मखाना रोल (Til Makhana Roll recipe in Hindi)

#rg3
"तिल मखाना रोल "एक हेल्दी ओर बहुत आसान सी स्वीट डिश है जो फटाफट बन जाती है ओर स्वाद में बहुत ही लाजवाब लगती है तो अपने मेहमानों के लिए फटाफट साफ्ट साफ्ट तिल मखाना रोल बनाये ओर बेहतरीन स्वीट डिश का मज़ा लीजिए
तिल मखाना रोल (Til Makhana Roll recipe in Hindi)
#rg3
"तिल मखाना रोल "एक हेल्दी ओर बहुत आसान सी स्वीट डिश है जो फटाफट बन जाती है ओर स्वाद में बहुत ही लाजवाब लगती है तो अपने मेहमानों के लिए फटाफट साफ्ट साफ्ट तिल मखाना रोल बनाये ओर बेहतरीन स्वीट डिश का मज़ा लीजिए
कुकिंग निर्देश
- 1
सब से पहले कढ़ाई में घी डाल कर मखाने को क्रिस्पी होने तक भून ले फिर प्लेट में निकाल ले, अब उसी कढ़ाई में तिल को भी हल्का भून ले ओर प्लेट में निकाल ले फिर मिक्सर में मखाने ओर तिल को अलग अलग ग्राइंड कर के पाउडर बनाले
- 2
अब कढ़ाई में दूध गर्म करे फिर चीनी डाल दे ओर चीनी दूध में घुल जाने तक पकाए फिर आंच को कम करके मखाने ओर तिल का पाउडर,बादाम का पाउडर ओर मिल्क पाउडर डाल कर लगातार चलाते रहेइलायची पाउडर भी डाल दे ओर चलाते रहे ओर मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाए फिर प्लेट में निकाल कर थोड़ा ठंडा करे
- 3
अब एल्युमिनियम फाइल पर हल्का घी सब तरफ अच्छे से लगाए फिर तिल मखाने का मिश्रण रखे ओर अच्छे से एकसार करते हुए मिश्रण को फैलाये ओर बीच में पिस्ता की कतरन लगाए ओर धीरे धीरे फोल्ड करते हुए रोल बनाये अब एल्युमिनियम फाइल पर पिस्ता की कतरन ओर थोड़े तिल फैलाये अब रोल को फाइल से अच्छे से कवर कर के टाइट बंद करे ओर फिर रोल को फ्रिज़ में 1 से 2 घण्टे के लिए रख दे
- 4
लीजिए तिल मखाना रोल तैयार है आप चाहे तो चांदी का वर्क भी लगा कर सर्व करे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- चौलाई प्याज़ के चटपटे पकौड़े (Chaulai Pyaj ke chatpate Pakode recipe in Hindi)
- होममेड पेरी पेरी मसाला (homemade Peri Peri masala recipe in Hindi)
- ट्राई कलर नीर डोसा (Tricolour neer dosa recipe in Hindi)
- मुली भाजी की सब्जी (Mooli bhaji ki sabzi recipe in hindi)
- तिरंगा मठरी (tiranga mathri recipe in Hindi)














कमैंट्स