होममेड पाव (homemade pav recipe in Hindi)

#rg4
(अब घर पर ही आसानी से पाव बना सकते हैं, बिना मोल्ड के भी,जब भी पाव की कोई रेसिपी बनानी हो तो अब मार्केट जाने की आवश्यकता नहीं, घर पर ही बनाए और इंजॉय करें)
होममेड पाव (homemade pav recipe in Hindi)
#rg4
(अब घर पर ही आसानी से पाव बना सकते हैं, बिना मोल्ड के भी,जब भी पाव की कोई रेसिपी बनानी हो तो अब मार्केट जाने की आवश्यकता नहीं, घर पर ही बनाए और इंजॉय करें)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गुनगुना दूध में चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाए फिर यिस्ट डालकर मिलाएँ फिर 5 मिनट ढक कर रख लें, यिस्ट एक्टिव हो जाए तो
- 2
फिर मैदा मे नमक और 1 चमच बटर या तेल डालकर मिलाएँ फिर दूध को डालकर मिलाएँ, हल्की गुनगुना दूध से मुलायम आटा लगाए अच्छी तरह से गूँथ ले फिर किसी गरम जगह पर 2 से 3 घण्टे तक ढक कर रख लें
- 3
3 घंटे बाद मैदा फूल कर दुगुना हो जाएगा, फिर हाथों मे तेल लगाकर हाथों से पंच करें ताकि सारा एअर निकाल ले फिर से गूँथ कर चिकना करें
- 4
फिर छोटे छोटे पेड़ा लेकर गोल गोल करे थोड़ी थोड़ी दूरी पर रखें जैसा कि चित्र मे दिखाया गया है,फिर उपर से दूध ग्रीस कर लें इससे पाव का कलर अच्छा आता है, अगर आपके पास स्क्वायर सेप का मोल्ड है तो उसमें बनाए मेरे पास नहीं था तो ओवन ट्रे मे बनाया है फिर से 1 घंटे तक ढक कर रख लें ताकि फिर से फूल जाए
- 5
फिर माइक्रोवेव को 180.c पर प्री हिट कर लें फिर 15 मिनट तक उसे बेक करें
- 6
फिर ओवन से निकाले उपर से बटर या तेल अच्छे से लगाए और 15 मिनट कॉटन के कपड़े से ढक कर रख लें ताकि पाव बिल्कुल सॉफ्ट हो जाए,
- 7
अब हमारा पाव खाने के लिए तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (33)