आटे के मोमोज (atte ke momos recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कढ़ाही गर्म करे।उसमे दो छोटे चम्मच रिफाइंड डाले जब यह गर्म हो जाए तो अदरक और लहसुन डाले और आधा मिनट भूने जब यह भुन जाए तो प्याज़ डाल दे।और हल्का गुलाबी होने तक भूने।
- 2
अब इसमे बन्द गोभी डाल दे ।अब इसमे नमक, कुटी काली मिर्च,हरी प्याज़ की पत्तियां डाले और हल्का भूने। इस मिश्रण को ठंडा करे।
- 3
अब आटे में दो चम्मच रिफाइंड,स्वाद अनुसार नमक डाले और नरम गुंथे।
- 4
अब एक छोटी लोई ले और बेले।अब बीच में एक चम्मच मिश्रण रखे और एक छोर को दुसरे से मिलाते हुए मोडे।
- 5
अब एक भगोन ने में पानी गर्म करें उसके ऊपर छलने रखें छलने में थोड़ा सा रिफाइंड लगा ले और उसके ऊपर सारे मोमोस रख दो
- 6
10 से 15 मिनट भाप में पकाएं देख ले मोमोज ऊपर से ट्रांसपेरेंट हो गए है गरमा गरम मोमोज चटनी के साथ परोसें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15919471







कमैंट्स