ड्राई फ्रूट खीर (Dry fruit kheer recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले किसी भगोने में दूध डालकर उबलने रख दीजिए. भगोने को इस्तेमाल करने से पहले उसे धो ज़रूर लें क्योंकि सूखे भगोने में दूध उबालने से यह तले पर लगकर जल सकता है.
- 2
इसी बीच मेवों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. नारियल को एकदम पतला-पतला काटिए. इलायची को भी छीलकर कूटकर पाउडर बना लीजिए.
मखाने को किसी मिक्सी में डाल के पीस ले ध्यान रहे ज्यादा महीन ना पीसे. - 3
दूध में उबाल आने के बाद सारे मेवे- मखाने, काजू, बादाम, चिरोंजी, किशमिश और नारियल दूध में डाल दीजिए. दूध को चमचे से अच्छी तरह चलाकर मेवे मिला दीजिये.
- 4
10 मिनिट तक धीमी गैस पर खीर पकने दीजिये. हर 2-3 मिनिट के बाद खीर को चमचे से चलाते रहिये.इसे पकने दीजिये. हर 2-3 मिनिट के बाद खीर को चला के देख ले.
- 5
खीर में चीनी मिला दीजिये और इसमेंइलायची पाउडर डालकर भी मिक्स कर दीजिए. गैस बन्द कर दीजिये और खीर को 2 मिनिट के लिए ढक दीजिए ताकि इलायची की महक मेवों में अच्छी तरह से समा जाए और चीनी भी घुल जाएगी.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स