स्वादिष्ट पालक पनीर (swadist palak paneer recipe in Hindi)

#ws1 #bp2022
पालक पनीर एक लोकप्रिय सब्जी है। पालक और पनीर दोनों को खाने के अपने ही फायदें हैं। पालक की ग्रेवी तैयार कर उनमें पनीर के टुकड़ों को डालकर तैयार की गई यह डिश बहुत ही लजीज होती है। वेजिटेरियन खाना खाने वालों को पालक पनीर की यह सब्जी काफी पसंद आती है। यह सब्जी ज्यादातर ठंड के मौसम में बनाई जाती है।तो चलिए आज हम पालक पनीर बनाते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें। पालक को अच्छे से धोकर एक कढ़ाई में उबलते हुए पानी में डालकर 2 मिनट तक उबालें।
- 2
पालक के थोड़ा रंग बदलते ही इसे निथारकर निकाल लें और ठंडे पानी में डालकर ठंडा करें। ठंडी की हुई पालक को निथार कर मिक्सी के जार में लहसुन, अदरक और हरी मिर्च के साथ बिना पानी के पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।
- 3
अब एक कढ़ाई में तेल और बटर लेकर गरम करें और पनीर के क्यूब्स डालकर सुनहरा भूरा होने तक तल लें।
- 4
अब इसी कढ़ाई में जीरा डालकर चटका लें और दालचीनी,लौंग, इलायची, तेज पत्ता और 1 चम्मच कसूरी मेथी डालकर खुशबूदार होने तक भूनें।
- 5
अब प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर टमाटर डालकर नरम होने तक सेंकें। अब इसमें पालक का पेस्ट, आवश्यकता अनुसार पानी,नमक और गरम मसाला डालकर मिला लें।
- 6
फिर तले हुए पनीर के टुकड़े और 1 चम्मच बची हुई कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। 5-7 मिनट या पनीर के स्वाद अवशोषित करने तक उबालें। गैस की आंच बंद करें और क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- 7
स्वादिष्ट पालक पनीर तैयार है।
- 8
आप इसे मटर पुलाव या फिर नान/रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स